लखनऊ में मुख्तार अंसारी समेत उनके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उसके बेटों अब्बास और उमर के खिलाफ गुरूवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनके उपर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। लेखपाल सुरजन लाल ने एफआईआर दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- लखनऊ : सहारा ग्रुप मुख्यालय पर केन्द्रीय टीम की छापेमारी
पुलिस के अनुसार जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल की तरफ से दर्ज एफआईआर में मुख्तार और उसके पुत्रों उमर एवं अब्बास पर डालीबाग स्थित निषक्रांत संपत्ति पर हेरा फेरी कर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद कब्जा की गई जमीन निषक्रांत संपत्ति में दर्ज हुयी है।
The post लखनऊ में मुख्तार अंसारी समेत उनके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button