रोज सुबह इन आदतों को बनाये अपने जीवन का हिस्सा, होंगे कई लाभ

आपको अपने पेट और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के बारे में जागरुक रहना चाहिए। अगर आपका पाचन स्वस्थ रहता है तो यह आहार से सभी जरुरी पोषण अच्छे से अवशोषित कर पाता है जिनका इस्तेमाल आपका शरीर करता है। दिनभर के काम में आप अपने शरीर को समय ही नहीं दे पाते हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद कुछ आदतों को अपनाकर आप पाचन को बेहतर कर सकते हैं।

इन आदतों को अपनाएं
जानकारी के लिए बता दें नाश्ता आपका सबसे पहला भोजन होता है। इसलिए इसमें जरुरी पोषण होना जरुरी है जो आपको दिनभर के लिए उर्जा देता है। इसलिए अपने नाश्ते में आप फाइबर की पर्याप्त मात्रा शामिल करें। इसके लिए आप जई, बाजरा, चावल, जौ आदि से बना दलिया खा सकते हैं।सुबह में हल्के हाथ से पेट पर मसाज करने से भी पाचन बेहतर रहता है। अपनी पसलियों से नीचे की ओर, दाईं हिप बोन से लेकर बाईं हिप बोन तक मसाज करें। आप इसे कुछ मिनटों तक कर सकते हैं।
यह भी करें उपाय
इसी के साथ सुबह उठकर पानी पीने और शरीर को स्ट्रेच करने के बाद रिलैक्स करने के लिए आप मेडिटेशन का अभ्यास करें। केवल 5 मिनट का मेडिटेशन भी आपके दिमाग को शांत करता है, शरीर को रिलैक्स करता है और आपको पूरे दिन के लिए तैयार करता है। शरीर रिलैक्स रहता है तो आपके पाचन तंत्र के साथ अन्य अंग भी सही तरीके से काम करता है।

Back to top button