रेवाड़ी में अनियंत्रित एंबुलेंस नहर में गिरी, लापता चालक के लिए चल रहा सर्च ऑपरेशन

रेवाड़ी। जिले के आसलवास गांव के नजदीक से गुजारने वाली जवाहर लाल कैनाल में रविवार रात 10.30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गिर गई। एंबुलेंस में केवल चालक मौजूद था, जो सोमवार सुबह तक नहीं मिल सका है। घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने देर रात तक नहर में सर्च अभियान चलाया और सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
रेवाड़ी में अनियंत्रित एंबुलेंस नहर में गिरी, लापता चालक के लिए चल रहा सर्च ऑपरेशन
गुड़गांव जा रही थी एंबुलेंस, हादसे के सही कारणों का नहीं चला पता…
– पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात लगभग 10.30 बजे की है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे नंबर-8 पर एक एंबुलेंस गुड़गांव की तरफ जा रही थी।
– गांव आसलवास के नजदीक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर जवाहर लाल कैनाल में जा गिरी। पुलिस को घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
– पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया लेकिन चालक नहीं मिला।
 
सुबह निकाली गई एंबुलेंस
– पुलिस ने सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया और नहर से एंबुलेंस को बाहर निकाला।
– अभी तक गोताखोर डेढ़ किलोमीटर तक नहर में तलाश कर चुके हैं, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया है।
 
गुड़गांव का रहने वाला है चालक
– चालक गुड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस अस्पताल की एंबुलेंस वह चला रहा था उस अस्पताल से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
– चालक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
– कसोला थाना पुलिस के एसएचओ का कहना है कि पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
Back to top button