रेड कार्पेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

89वें ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने पर फैंस बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी ओर इस समारोह में रेड कार्पेट पर पहनी गई ड्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ाया गया।

ऑस्कर के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के सिल्वर कलर के बैकलेस गाउनं में नजर आईं। 

हालांकि प्रियंका इसमें खूबसूरत लग रहीं थीं, लेकिन उनकी इस ड्रेस में भी कुछ लोगों ने खामियां ढूंढकर अजीबोगरीब कमेंट शुरू कर दिए।
किसी ने लिखा, ‘प्रियंका की ये ड्रेस बुलेटप्रूफ टिन शीट की तरह लग रही है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका का ये लुक एकदम फर्जी लग रहा है, मानो वह बिना निमंत्रण के ही पहुंच गई हों।’ ऑस्कर 2017: रेड कार्पेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
Back to top button