26 महीने बाद घर पहुंचे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय,देखे तस्वीरें

images (5)सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा को सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते के लिए कस्टडी पैरोल पर रिहा किया है, जिसके बाद वह देर रात शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने घर पहुंचे।
  
सहारा प्रमुख को उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिहा किया गया है। इस दौरान वह निगरानी में रहेंगे।
कुल मिलाकर दो साल दो महीने बाद सहारा प्रमुख जेल से बाहर निकले। सहारा प्रमुख के साथ उनके निदेशक और पारिवारिक सदस्य अशोक रॉय को भी पैरोल मिल गया है।
शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मां छवि रॉय (95) का निधन हो गया। इसके बाद सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सहारा प्रमुख तिहाड़ जेल से बाहर निकले।अपने घर पहुंचे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय।
 
Back to top button