रिया चक्रवर्ती के दावे की पोल खोल रहा सुशांत का यह वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने सामने आकर उनपर लग रहे आरोपों की सफाई दी है। एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। रिया ने इस दौरान दावा किया कि पेरिस ट्रिप के दौरान सुशांत सिंह राजपूत का बर्ताव बदल गया था और वह कई दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे। इस बीच सुशांत की पेरिस ट्रिप का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो रिया के दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।

Mickey in Disneyland ! pic.twitter.com/JAJBbLTLP0
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) October 9, 2019

डिजनी लैंड ट्रिप के इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 9 अक्टूबर 2019 को शेयर किया था। जिसमें सुशांत डिजनी लैंड में फन करते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था कि ‘मिक्की इन डिजनीलैंड।’ हैशटैग के साथ सुशांत ने लिखा था कि लिविंगमायड्रीम्स और लविंगमायड्रीम्स।
ये भी पढ़ेंः कानपुर : कोरोना को लेकर सख्त दिखें नए डीएम, काशीराम हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के उनके आवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत के अचानक चले जाने से उनके फैन्स को गहरा झटका लगा है। सुशांत मामले में फैन्स ने सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया है।
 
The post रिया चक्रवर्ती के दावे की पोल खोल रहा सुशांत का यह वीडियो appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button