राहुल गांधी ने कहा – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों की लड़ाई रखेंगे जारी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन किया और कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ़ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज़्बा हैं।” उन्होंने कहा, ”उनका जीवन, आज भी, हमें मज़बूत बनाता है, आज़ाद बनाता है, इंसान बनाता है। शहीदी दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।”

ये भी पढ़ें :-भारत के पहले लोकपाल बने जस्टिस पिनाकी घोष,राष्‍ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ 
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ़ नाम नहीं हैं; हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज़्बा हैं।
उनका जीवन, आज भी, हमें मज़बूत बनाता है, आज़ाद बनाता है, इंसान बनाता है।
शहीद दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।
उनके विचारों और आदर्शो की लड़ाई हम जारी रखेंगे।#ShaheedDiwas pic.twitter.com/MOSH6FyWZA
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2019

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे परेश रावल, पीएम मोदी को करते रहेंगे सपोर्ट 
आपको बता दें उन्होंने ये भी कहा  कहा, ”उनके विचारों और आदर्शों की लड़ाई हम जारी रखेंगे।” गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तीन बड़े नायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।

Back to top button