राहुल की इटली वाली GF की फोटो दिखाकर बरखा सिंह ने छोडी कांग्रेस !
राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के भीतर बगावत जारी है। खासतौर पर दिल्ली कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। एक-एक कर दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। डॉक्टर एके वालिया और अरविंदर सिंह लवली के बाद अब दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोड़ने के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि राहुल पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें इलाज की जरुरत है। इस मौके पर बरखा शुक्ला सिंह की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें वो राहुल गांधी की उस फोटो को दिखाती हुईं नजर आ रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो अपने इटली वाली गर्ल फ्रेंड के साथ मौजूद हैं। ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अभी-अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, कहा- बनाओ राम मंदिर
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। बरखा ने सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर भी कई गंभीर लगाए। बरखा का कहना है कि राहुल से पार्टी नहीं संभल रही है तो वो इसे छोड़ दें तो ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने ये भी कहा अगर राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया तो ये पार्टी के लिए सबसे बड़ा डिजास्टर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की कथनी और करनी में काफी अंतर है। खासतौर पर महिला सुरक्षा के नाम पर। उन्होंने कहा कि पिछले साल मेरे साथ भी बदतमीजी हुई थी। जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से की थी। लेकिन, मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जबकि अगर विनय कटियार प्रियंका गांधी को लेकर कोई कमेंट कर देते हैं तो राहुल गांधी के आफिस की ओर से हम लोगों से कहा जाता है कि प्रदर्शन करिए। लेकिन, हमारी शिकायत पर कोई सुनवाई ही नहीं होती है। बरखा शुक्ला सिंह ने एमसीडी चुनावों में टिकट बंंटवारे को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में जब महिलाओं को टिकट देने की बात आई तो सब चुप हो गए। मामले को ही दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात करने की कोशिश की थी। बरखा शुक्ला सिंह का कहना है कि हम लोगों से मिलने राहुल गांधी तो क्या उनका चपरासी भी नहीं आया। उन्होंने कहा कि उस दिन महिलाओं का व्रत था लेकिन, राहुल उस रात दिल्ली के महशूर संगरीला होटल में पार्टी मना रहे थे।
इस मौके पर वो अपने हाथ में राहुल की वायरल हो रही फोटो का प्रिंट आउट भी लिए हुईं थी। जो इस वक्त सोशल मीडिया में काफी फैली हुई है। इस फोटो में दिख रहा है कि राहुल के पास एक विदेशी लड़की भी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये राहुल की इटली वाली गर्ल फ्रेंड है। लेकिन, India Trending Now सोशल मीडिया की इस तरह की बातों की कतई पुष्टि नहीं करता है और ना ही उस फोटो के प्रमाणिक होने का दावा करता है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बहरहाल, बरखा सिंह के पार्टी को इस अंदाज में अलविदा कहना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चोट साबित हो सकता है। दो दिन बाद दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन होने हैं और इससे पहले कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं।