राहुल को पिछड़ों के अपमान की सजा मिली- सुशील मोदी

मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने के फैसले को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील ने कानूनी प्रक्रिया बताई है। सुशील मोदी ने कहा कि जब राहुल को कोर्ट ने दोषी करार दिया और 2 साल की सजा सुनाई उसके ही बाद ही स्पीकर ने उनकी सांसदी रद्द होने की अधिसूचना जारी की है। जो एक प्रक्रिया का हिस्सा है। इस पर केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाना सरासर गलत है।

पिछड़ों के अपमान की मिली सजा
सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है। जिसकी उन्हें सजा मिली है। मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों का अपमान हुआ है। ये लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेसी कह रहे हैं कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। लेकिन ये भूल गए कि सच का गला घोंटने के लिए तो खुद कांग्रेस राजनीति कर रही है। राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी से पहले लालू प्रसाद यादव, जयललिता समेत 200 से ज्यादा लोगों को किसी न किसी मामले में सजा होने पर संसद या विधान सभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। यह कोई नया मामला नहीं है। न राहुल गांधी कानून से ऊपर है। 

कांग्रेस का सिर्फ कोसने का काम है
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि इन्हें देश में किसी पर विश्वास नहीं है। चुनाव हारने पर कांग्रेस ईवीएम को कोसती है। प्रतिकूल निर्णय आने पर न्यायपालिका पर सवाल उठाती है। सरकार और मीडिया को तो कांग्रेस कोसती ही रही है। राहुल गांधी को सूरत की अदालत का फैसला सहर्ष स्वीकार कर देश को न्यायपालिका और लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।

Back to top button