राशि खोलती हैं लड़को को लेकर लड़कियों के गहरे राज…

लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर के लिए कई सपने देखती हैं। उनके बारे में सोचती है कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए। वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर ना सिर्फ उन्हें बेपनाह प्यार करें बल्कि उनकी भावनाओं को भी समझें। मगर आज हम आपको राशि के हिसाब से बताएंगे कि लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं।

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियों को बेहद केयरिंग, लविंग, रोमांटिक और कंसर्न रखने वाले लड़के पसंद आते हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर फेयरी टेल जैसे सपने देखती हैं। अगर इन्हें पार्टनर में ये खूबियां ना दिखें तो यह उनसे किनारा कर लेती हैं।

वृषभ राशि

स्‍ट्रांग प्‍वाइंट ऑफ व्‍यू रखने वाली वृषभ राशि की लड़कियों को पैशनेट और उद्देश्‍यपूर्ण लाइफस्टाइल वाले पुरूष पसंद आते हैं। साथ ही प्रैक्टिक सोच रखने वाले लड़कों की तरफ भी यह जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

मिथुन राशि

जिंदगी में थ्रिल और एडवेंचर पसंद करने वाली इस राशि की लड़कियों को रिस्क लेने वाले लड़के काफी भाते हैं। तेज दिमाग और कुछ हट के करने वाले लड़के आपकी जिद्द बन जाते हैं। हालांकि पार्टनर में जरा सी भी कमी देख कर आप दूर जाने में एक पल भी नहीं लगातीं।

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियों को आकर्षक, ईमानदार और भावनात्मक लड़के पसंद आते हैं। आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर हर कदम पर आपके साथ खड़ा हो। अगर इन्हें इनका पसंदीदा पार्टनर मिल जाए तो यह कभी उसका साथ नहीं छोड़ती।

सिंह राशि

आपको बुद्धिमान और रचनात्‍मक लड़के पसंद होते हैं, जो अपने उत्‍साह, यूनीकनेस और प्रतिबद्धता से आपको प्रेरित कर सकें। यह ऐसा मिस्टर परफेक्ट चाहती हैं, जो सबसे अलग हो और अपनी लाइफ को साधारण तरीके से ना जीएं।

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां बेहद समझदार होती है इसलिए यह अपने जीवनसाथी में भी यही गुण चाहती हैं। इसके अलाव इन्हें ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो इनकी भावनाओं को अच्छी तरह समझें और इन्हें सपोर्ट करे।

तुला राशि

इस राशि की लड़कियां अपना लाइफ में हर चीज को बैलेंस करके चलती हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है, जो इनके साथ घूमना-फिरना पसंद करें। साथ ही यह चाहती हैं इनके पार्टनर का समाज में काफी नाम हो।

वृश्चिक राशि

प्रैक्‍टिकल, सकारात्मक सोच और उत्साह से भरपूर वृश्चिक राशि की लड़कियां प्यार में काफी इमोशनल होती हैं। यह चाहती हैं कि इनका पार्टनर इनकी हर सही-गलत बात को अपनाने वाला हो।

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। घूमना-फिरना इन्हें काफी पसंद होता है। अगर इन्हें ठीक अपने जैसा पार्टनर मिल जाए तो यह उन्हें लाइफ पार्टनर बना लेती हैं।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाएं सिर्फ इंटेलिजेंट ही नहीं बल्कि कला प्रेमी भी होती हैं। ऐसे में यह चाहती हैं कि इनका पार्टनर इनकी कला का सम्मान करें और हर मोड़ पर इनका साथ दें। इन्हें ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते, जो सिर्फ अपनी बातों को ऊपर रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की लड़कियां प्यार के मामले में काफी रोमांटिक होती हैं और अपने पार्टनर में भी यही गुण चाहती हैं।साथ ही आप अपने पार्टनर में उसका एक निजी प्‍वाइंट ऑफ व्‍यू और किसी की भी खातिर समझौता ना करने वाला रवैया देखना चाहती हैं। ये बात आपको बेहद एक्‍साइट कर देती है।

मीन राशि

अपने आप में मग्न रहने वाली मीन राशि की महिलाएं मौजमस्ती पसंद करने वाली होती हैं। यह अपनी जिंदगी को बेहद खुशनुमा तरीके से जीती हैं। यह जल्दी अपने दिल की बात किसी को नहीं बताती इसलिए यह ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जिनसे ये अपनी हर बात शेयर कर सकें। आपको अपने ख्‍वाबों वाली अजीब दुनिया में ठहराव लाने के लिए एक ऐसा साथी चाहिए होता है जो होशियार, कंसिटेंट और हेल्‍पफुल नेचर का हो।

Back to top button