राशिफल 28 नवंबर: जानिए, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि

वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनाएगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से रूके काम बनेंगे। सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा। किये गये कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से अचानक मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याओं का हल निकल आयेगा। घोड़े को चने खिलाएं, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी| तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस में आपको उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन शरीर स्वस्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। घर पर अचानक से मेहमान आ सकते हैं। माँ दुर्गा की कपूर से आरती करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। ()

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई पारिवारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि फिजूल की बहस से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मार्निंग वॉक करें, अच्छा रहेगा। आज आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है| किसी के साथ विवाद में पड़ने से आपका समय खराब हो सकता है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ सकती है। वर्किंग लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर अधिक फायदा देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें । गुस्से से कुछ मामले बिगड़ सकते हैं।  गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई गिफ्ट देंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें । कहीं निवेश करने से पहले बड़ों की राय लें| लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। निराशा करने वाली स्थितियां बन सकती है। सेहत संबंधी मामलों में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के मामलों में अचानक कोई रूकावट आने की संभावना है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि
आज कम मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी दुखों का निवारण होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी, आपका मन खुश रहेगा। आपके मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपका प्रेम-संबंध बेहतर बना रहेगा। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। मंदिर में फल दान करें, आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त से आपकी अनबन हो सकती है । दूसरों से बहस करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आपकी बातों से आपका कोई प्रियजन रूठ सकता है। आज किसी भी विषय में सोच-समझकर बात करें। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको खुश करेगी। आप तंदरुस्त महसूस करेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर में रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी मित्र की मदद से राहत महसूस होगी। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। समाज में आदर-सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपकी तारीफ हो सकती है। कुछ नया काम करने का मन में विचार आ सकता है। बंदर को केला खिलाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

Back to top button