राशिफल 20 जून: आज बन रहा है महायोग, इन 4 राशिवालों की किस्मत अचानक जागेगी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 20 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

राशिफल 20 जून: आज बन रहा है महायोग, इन 4 राशिवालों की किस्मत अचानक जागेगीमेष (ARIES) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आज आप निवेश न करें। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

वृषभ (TAURUS) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
गणेश जी आज आपको अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आज आपका अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया खबर दे सकता है। लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। आज आप कुछ नया भी करना चाहेंगे।

मिथुन (GEMINI) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप आज अपनी वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आपका पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आज मिल सकती है।

कर्क (CANCER) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड सकता है। आज वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह (LEO) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।

कन्या (VIRGO) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। आप कुछ नया करने पर ध्यान लगाएं। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आज नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें।

तुला (LIBRA) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। साथ ही साथ अपने कार्यो पर अकदम खरे उतरेगे। अगर आप ने किसी प्रोजेक्ट में काफी समय से पैसा लगाया है वो आज आपका पुरा होने वाला है। पारिवारिक जीवन को लेकर आपके मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। थोड़ी मौज-मस्ती करने का मूड भी होगा। मकान, जमीन और जायदाद में, घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ आ सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें पुरानी मित्र-मंडली के साथ संबंध फिर जीवंत हो जाएंगे। अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और बड़े अवसर मिलेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। अगर आज आप बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

मकर (CAPRICORN) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। हालात कई तरह से मददगार हैं पर काम को लेके मन में वो तसल्ली नहीं है जो होनी चाहिए, यह मात्र आपके मन का भटकाव हो सकता है जो आपको बेचैन करते चले जा रहा है। व्यय वृद्धि सम्भव है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। आज चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

कुंभ (AQUARIUS) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप वाणी एवं व्यवहार में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है। आज पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

मीन (PISCES) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
गणेश जी कहते हैं आज परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button