राशिफल 19 जून: सिंह राशि के लिए मान-सम्‍मान का योग, आप भी जानें अपना राशिफल…

मेष:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, जिस वजह से परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आपके प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। सोच समझकर धन का निवेश करें। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में भी गिरावट आ सकती है। दांईं आंख में परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च पर संयम रखें।

सिंह:
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पूरा दिन आनंद में बीतेगा।

कन्या:
आज आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आज वाद विवाद में न पड़ें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

तुला:
आपका आजका दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं।

वृश्चिक:
घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्ग वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु:
आज उत्‍साह का अभाव रहेगा। संतान की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ने के लिए गणेशजी बताते हैं।

मकर:
नकारात्मक विचार हावी न होने दें। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ:
गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या प्रणय- रोमांस की संभावना है। लघु पर्यटन होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन:
मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा।

Back to top button