राधे कृष्ण जन कल्याण ट्रस्ट ने बहनों को बांटी राखी

देवरिया : राधे कृष्ण जन कल्याण ट्रस्ट ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को राखी व मेहंदी वितरण किया। यह कार्यक्रम जनपद के विकासखण्ड पथरदेवा के ग्राम सभा मलसी खास जैदपट्टी नोनियापत्ति मेदिपत्ति बिरवालपट्टी आदि गांव में हुआ। इस अवसर पर राधे कृष्ण जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा और उनकी टीम में सभी बहनों को राखी मेहंदी व मास्क दिया गया बताते चलें कि लगभग 500 बहनों को राखी और मेहंदी वितरित किया गया।
राखी और मेहंदी पाने वाली बहनें रंजू यादव, संध्या यादव, शिखा कुशवाहा, तन्नू कुशवाहा, रिद्धि कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा, पायल कुशवाहा, ननंदी कुशवाहा, खुशी पटेल, काजल यादव, बबली विश्वकर्मा, चंदू गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, आंचल, श्रीवास्तव काजल श्रीवास्तव, रीमा श्रीवास्तव पलक यादव, अनुष्का यादव, सरिता यादव, मालती यादव, ज्योति यादव, दिव्या यादव आदि रही। संस्था के राजेश जायसवाल,सज्जाद पप्पू, सुनील कुशवाहा,पिन्टू सरकार, महीवाल जायसवाल सत्यम यादव,राजकुमार विश्वकर्मा, राजन श्रीवास्तव, सुजीत यादव, धीरज शुक्ला, राजा कुशवाहा, ऋषिकेश कुशवाहा, रंजीत गुप्ता, विशाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Back to top button