रात में वो छत पर सोने गई थी और फिर…

sad-girl-crying-aloneहमीरपुर। जिले में सात दिन पहले किराये पर कमरा लेकर रहने आई एक महिला को मकान मालिक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

यह घटना सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित एक मकान की है। पुलिस के मुताबिक, ललपुरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति हिन्दुस्तान यूनीलीवर फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता है। एक सप्ताह पूर्व यह महिला अपने पति के साथ सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित संदीप साहू के मकान में बतौर किरायेदार रहने आई थी। पीड़िता का कहना है कि रात में महिला का पति ड्यूटी पर चला गया था। अकेली होने के कारण वह छत पर जाकर लेट गई। इसी दौरान देर रात मकान मालिक ने छत पर जाकर उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला।

दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला

महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे धमकी देकर आरोपी भाग निकला। अगले दिन पति के ड्यूटी से घर आने पर महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। उसने तुरंत मकान खाली कर दिया और इस घटना की तहरीर सुमेरपुर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा इंचार्ज गोपाल अवस्थी बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस की जांच में यह मामला अभी संदिग्ध नजर आ रहा है।

 
Back to top button