रात में प्यार से लिपटता था ये सांप, पता चले इसके इरादे तो उड़ गए लड़की के होश…

सांप का ख्याल जेहन में आने भर से कांप उठने वालों को शायद यह बात अटपटी लगे। लेकिन हमारे बीच कई लोग ऐसे हैं जो अजगर पालते हैं। इन्हीं में से एक महिला से जुड़ा किस्सा कुछ वक्त पहले फेसबुक पर काफी शेयर किया गया था। जिसने सुना वह वाकई सोच में पड़ गया।

रात प्यार से लिपटता था ये सांप, पता चले इसके इरादे तो उड़ गए लड़की के होश...

एक महिला हर रात अपने पालतू अजगर के साथ सोया करती थी। 7 फुट के इस सांप ने एक दिन खाना-पीना छोड़ दिया। महिला जब उसे वेटनरी डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।

डॉक्टर ने महिला से पूछा, ‘क्या आपका अजगर हर रात आपके साथ सोता है?’ महिला ने जवाब दिया ‘हां’, डॉक्टर ने फिर पूछा, ‘क्या ये आपसे लिपटता या फिर अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है?’ इसके भी जवाब में महिला ने जवाब दिया ‘हां’। इसके बाद डॉक्टर ने जो बताया, वो किसी भी जानवर प्रेमी को चौंका सकता है…

डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि वह अपने दूसरे मील (खाना) की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उसका पालतू जानवर उससे इसलिए नहीं लिपटता क्योंकि वह उसे प्यार करता है बल्कि अजगर तो इसलिए उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह यह जान सके कि उसकी खुद की लंबाई इतनी हुई है कि नहीं कि वह लड़की को पूरा निगल जाए। डॉक्टर ने साफ-साफ बताया कि अजगर अब अपने मालकिन को ही खाने का प्लानिंग में है। 

 
Back to top button