राजौरी में पाक ने तोड़ा सीजफायर, दागे मोर्टार; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर राजौरी जिले में आज सीजफायर का उल्लंघन किया है। एलओसी पर सुबह करीब साढे पांच बजे पाक सेना की ओर से फायरिंग की गई और मार्टार दागे गए। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर बंद हो गई।
इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सीज फायर तोड़ने की जवाबी कार्रवाई में मेंढर सेक्टर के पास बलनोई स्थित पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ा दिये थे। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिकों के घायल होने की खबर भी आई थी।
रविवार को भी सुंदरबनी सेक्टर में ही पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने बताया कि पहले पाक की ओर से शाम 6.30 बजे गोलीबारी की गई। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई करने पर कुछ देर से लिए गोलीबारी रुक गई थी। बीते शनिवार को एक संदिग्ध आतंकी ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर खुशबू जान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना दक्षिण कश्मीर को शोपियां जिले के वेहिल गांव में हुई।

Back to top button