राजीव त्यागी का निधन संगठन की अपूर्णीय क्षति : अजय

कांग्रेस मुख्यालय में शोक प्रस्ताव पारित कर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव त्यागी के दिल का दौरा पड़ने से हुए आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्व0 त्यागी के निधन को संगठन की अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्व0 त्यागी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 राजीव त्यागी कांग्रेस के समर्पित नेता, प्रखर वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। मीडिया में पार्टी का पक्ष बहुत मुखर होकर रखते थे। उनके अन्दर एक बहुत ही बेमिशाल तर्क क्षमता थी। उनका पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा भाव हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि शोक सभा में मुख्य रूप से प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, एआईसीसी पैनलिस्ट सुरेन्द्र राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रभारी लखनऊ रमेश शुक्ला, सैफ अली नकवी, अंशू अवस्थी आदि ने स्व. त्यागी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के अन्त में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में प्रमुख रूप से मनोज यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह चैहान, तरूण पटेल, प्रीति तिवारी, राजेश सिंह काली, सिद्धिश्री, सुशीला शर्मा, सुनील राय, रफत फातिमा, अंकित सक्सेना, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, आलोक सिंह रैकवार, डा.शहजाद आलम, योगेश्वर सिंह, नावेद नकवी, सुनील प्रजापति, सच्चिदानन्द नाथ, अखिलेश श्रीवास्तव, शाहिद अली, जिया अहमद, शहनवाज मंगल, हसन मेंहदी रजा आदि कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Back to top button