राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब डॉक्टर 65 वर्ष की उम्र में होंगे रिटायर

जयपुर। चिकित्सकों की कमी से जूझ रही राजस्थान सरकार ने सरकारी डॉक्टर्स की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब र्सिवस रूल्स में संशोधन करने के बाद राज्यपाल कल्याण सिंह की अनुमति के बाद यह प्रस्ताव लागू होगा।

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब डॉक्टर 65 वर्ष की उम्र में होंगे रिटायरसेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाए जाने के बाद अनुभवी डॉक्टर्स पहले से अधिक उपलब्ध हो सकेंगे। 61 बड़े विशेषज्ञ और सर्जन आगामी दिनों में सेवानिवृत्ति होने वाले थे, अब वे अगले तीन वर्ष तक काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सरकार में डॉक्टर्स की भर्ती नहीं हो पाने के कारण प्रदेश में चिकित्सकों की काफी कमी थी। इसके साथ ही, विभिन्न विषयों के अनुभवी डॉक्टर्स सेवानिवृत्ति होने वाले थे, इसके बाद चिकित्सा व्यवस्था पर असर हो सकता था। इस कारण से सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाई गई है।

Back to top button