राजस्थान : झालावाड़ में भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती कराया

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सामाजिक समारोह में भाजपा नेता समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।राजस्थान : झालावाड़ में भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती कराया

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात भवानीमंडी इलाके में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता रामलाल गुर्जर (58) एक समारोह में भाग लेने के बाद कुछ लोगों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञान लोगों ने उन पर गोली चला दी। रामलाल गुर्जर और तीन अन्य लोगों को गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर है। आरोपितों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

Back to top button