राजस्थान के जयपुर में शादी के चार माह बाद ही युवक ने दी जान, जाने पूरी वजह

राजस्थान के बारां जिले में बीती रात परिवारिक कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी भी बेहोश मिली।

पुलिस के अनुसार, छबडा निवासी रवि यादव का विवाह 4 माह पूर्व बारां की गायत्री के साथ हुआ था, लेकिन इनके बीच सामांजस्य नहीं बैठा और शादी के बाद ही विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार देर रात को भी दोंनो के बीच झगड़ा हुआ था, देर रात को दोनो के बीच झगड़े के दौरान पति रवि फांसी पर लटक गया। पत्नी गायत्री बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया। बेहोशी की हालत मे मिली गायत्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने इसे बारां रैफर कर दिया।

रवि के शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनो को सौंप दिया गया। हालांकि पत्नी की हालत भी नाजुक है। पुलिस का कहना है की महिला के जहर के सेवन की पुष्टि नही हुई है। महिला के गले पर निशान बताया जा रहा हे। पुलिस जांच के बाद ही मामले का पता लग सकेगा।

Back to top button