योग से खुद को फिट बनाए रखती हैं रेखा…..

रेखा की तस्वीरों को देखकर भला कौन कह सकता है कि उनकी उम्र 60 के ऊपर की है। तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकीं रेखा फिटनेस के मामले में काफी सजग रहती हैं। उन्होंने ‘माइंड एंड बॉडी टेम्पल’ नाम का एक वीडिया जारी किया था। सालों से अपनी हुस्न का जादू चलाने वाली रेखा आखिर आज भी इतनी खूबूसरत और जवां कैसी दिखती हैं। आइए जानते हैं।

योग से खुद को फिट बनाए रखती हैं रेखा.....

60 की उम्र के पार होने के बाद भी रेखा आज खुद को एक एक्ट्रेस की तरह देखती हैंं। रेखा हर अवॉर्ड शो में आती हैं। लोग आज भी उनकी एक झलक के दीवाने हैं। रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कही भी रहें उनका खाना हमेशा शुद्ध शाकाहारी ही होता है।

रेखा का कहना है कि वो योग को उनकी फिटनेस का राज मानती हैं। रेखा का मानना है को अपने फिटेनस का राज बताती हैं। उनका मानना है कि इससे न केवल आप फिट रहेंगे बल्कि आपका मन भी शांत रहेगा।

क्लींंजर, टोनिंग, मॉइस्चंराइजिंग और मेकअप रिमूव करने के अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी लेती हैं, जिससे उनका चेहरा ग्लो करता है।

बालों का ख्याल

रेखा बालों में दही, शहद और अंडे के सफेद भाग से बनाया हुआ फैस पैक लगाती हैं। वह हेयर ड्रायर का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करतींं और साथ ही बालों पर कोई रासायनिक प्रोडक्ट भी नहीं लगाती हैं। रेखा अक्सर स्पा का सहारा लेती हैं, जिससे वो खुद को ज्यादा फ्रेश रखती हैं। साथ ही वो आयुर्वेदिक का भी सहारा लेती हैं।

जल्द खा लेती हैं खाना

रेखा खुद को फिट रखने के लिए 7:30 बजे से पहले खाना खा लते ही हैं। इससे वो खुद को बेहद हल्का महसूस करती हैं। रेखा फ्रेश जूस पीती हैं, जिससे उनका चेहरा और ग्लो करता है। साथ ही वह पानी भी भरपूर मात्रा में पीती हैं।

क्या खाना खाती हैं रेखा

रेखा अक्सर फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही वह दही और सलाद को भी अपने खाने में शामिल करती हैं। रेखा चावल नहीं खाती हैं, लेकिन वह रोटी जरूर खाती हैं।

योग करती हुईं रेखा।

 

Back to top button