ये होते हैं पानी पीने के सबसे सही समय  

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के कुल वजन का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है। यही नहीं, हमारे शरीर के दो सबसे महत्वपूर्ण अंग दिल और दिमाग में तो लगभग 73 प्रतिशत पानी ही होता है। ये पानी शरीर में मौजूद सेल्स में भरे होते हैं। पानी हमारे शरीर के अंगों को काम करने और सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बहुत जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब शरीर में पहले ही इतना पानी मौजूद है, तो हमें प्यास क्यों लगती है? जवाब है, क्योंकि हमारे शरीर का पानी कई तरह के कामों में खर्च होता रहता है। जब शरीर में पानी 2-3 प्रतिशत कम हो जाता है तभी शरीर हमारे दिमाग को प्यास के संकेत भेज देता है। अब आप समझ गए होंगे कि हमें पानी की जरूरत इसलिए पड़ती है क्योंकि शरीर पानी को अपने कामों के लिेए स्टोर करके रखता है।ये होते हैं पानी पीने के सबसे सही समय  

सही समय पर पानी पीना जरूरी

पानी शरीर के लिए जरूरी है लेकिन कई बार गलत समय पर पानी पीने से ये शरीर के कई कामों में बाधा भी पहुंचाता है। इसलिए आपको पानी पीने का सही समय पता होना चाहिए। अगर आप सही समय पर पानी पीते हैं तो इससे आपको पानी पीने के ज्यादा लाभ मिलेंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे। आइये आपको बताते हैं कि पानी पीने का सही समय क्या है।

सुबह उठकर खाली पेट पानी

दिन की शुरुआत अगर आप पानी पीने से करते हैं, तो ये आपके लिए बहुत अच्छा है। सुबह उठते ही खाली पेट एक बड़ा ग्लास पानी पीजिए। पानी से सुबह-सुबह पेट साफ होता है और मलत्याग के समय अगर जोर लगाना पड़ता है या दर्द होता है, तो उससे भी राहत मिलती है। इसके अलावा ये शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाता है और शरीर में एसिड की मात्रा को कम करता है।

जर्म्स वाली जगह पर जाएं तब

आप कभी भी बहुत ज्यादा जर्म्स वाली जगह पर जाएं तो लौटकर तुरंत ढेर सारा पानी पिएं। जैसे अगर आप हास्पिटल किसी मरीज को देखने जाते हैं या पब्लिक टॉयलेट यूज करते हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसका कारण ये है कि जब आप इन जगहों पर होते हैं तो बहुत से जर्म्स अलग-अलग रास्तों से आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर आप तुरंत पानी पी लेते हैं, तो इनमें से ज्यादातर जर्म्स पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

खाना खाने से पहले पानी

अगर आप खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीते हैं तो इससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाएंगे। दरअसल हममें से ज्यादातर लोग हमेशा जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं। अगर आप उतनी ही कैलोरी का सेवन करते हैं जितनी आपके शरीर की जरूरत है, तो आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहेंगे। इसके अलावा पानी पीकर खाना खाना अच्छे से पचता है और खाने के द्वारा लिया गया एसिड आदि भी डाइल्यूट हो जाता है।

जब आपको भूख लगे पानी पियें

अगर आपको खाने के बाद जल्दी भूख लगती है, तो आप एक ग्लास पानी पी लें। दरअसल कई बार हमारा दिमाग भूख और प्यास के बीच कंफ्यूज हो जाता है। इस कारण आपके शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है फिर भी वो दिमाग को भूख के सिग्नल भेजता है। ऐसे में अगर आप पानी पी लेते हैं तो आपको इससे राहत मिलती है। स्नैक से पहले पानी पीना भी आपके लिए फायदेमंद है।

वर्कआउट से पहले पानी पियें

अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको इससे पहले भरपूर पानी पीना चाहिए। वर्कआउट के दौरान शरीर ज्यादा पानी का इस्तेमाल करता है। अगर इस दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। वर्कआइट के दौरान शरीर से पसीना भी ज्यादा निकलता है इसलिए वर्कआउट से पहले आपको खूब पानी पी लेना चाहिए।

अगर आप बीमार हैं तब

अगर आप बीमार हैं, तो इस दौरान आपको ज्यादा पानी पीना चाहिए। ये बात अलग है कि ज्यादातर बीमारियों में आपको कम प्यास लगती है मगर आपको फिर भी पानी पीना चाहिए। अगर पानी अच्छा नहीं लग रहा है, तो अलग-अलग तरह के फ्लुइड्स जैसे जूस, छाछ, शर्बत, नारियल पानी आदि पी सकते हैं। दिनभर में आपको कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।

Back to top button