ये होती हैं भाग्यशाली औरतों की निशानियां, अगर आपमें है ये सब तो आप हैं घर की लक्ष्मी

भारतवर्ष एक ऐसा देश है जहां महिलाओं को अभिषाप समझा जाता है, उनके साथ गलत व्यवहार भी होता है और देवी बनाकर पूजा भी जाता है. यहां पर कुछ भी संभव है और ऐसा महिलाओं के साथ अक्सर होता है जब उन्हें देवी समझकर उनकी पूजा की जाती है. घर में रहने वाली स्त्रियों को लक्ष्मी का रूप कहा गया है और अगर महिलाओं के कारण घर में सुख-समृद्धि आती है तो पूरा परिवार स्वस्थ और खुश रहता है. आज हम आपको बताएंगे महिलाओं से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जिनमें सेये होती हैं भाग्यशाली औरतों की निशानियां, क्या आपके घर की महिलाओं में हैं ये खूबियां ?
ये होती हैं भाग्यशाली औरतों की निशानियां
महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है ये सच है लेकिन समुद्रशास्त्र के मुताबिक महिलाएं ही घर में सुख-समृद्धि और वैभव का कारण मानी जाती हैं. समुद्रशास्त्र मे भाग्यशाली महिलाओं की कुछ निशानियां बताई गई हैं जो ना सिर्फ अपने पति को खुश रखती हैं बल्कि उनके उज्जवल भविष्य का कारण भी बन जाती हैं.
बड़ी आंख वाली
समुद्रशास्त्र में बड़ी-बड़ी आंखों वाली महिलाओं का स्वभाव काफी चंचल होता है जो अपने ससुराल में हमेशा खुशनुमा माहौल बनाकर रखती हैं. ये सिर्फ अपने परिवार को ही नहीं बल्कि पति को भी खुश रखना जानती हैं.
लाल जीभ वाली
कोमल, सुर्ख लाल जीभ वाली लड़कियां ससुराल में महानियों की तरह राज करती हैं. अपने स्वभाव के कारण वे परिवार के सदस्यों का दिल जीत लेती हैं और इतना ही नहीं ऐसी लड़कियां परिवार का पूरा ख्याल भी रखती हैं.
लंबी बाजू वाली
लंबी, लचीली और सीधी बाजू वाली महिलाओं को पति खूब प्यार करते हैं. इतना ही नहीं ससुराल वाले भी इन्हें प्यार और सम्मान देते हैं. वहीं अगर महिलाओं की बाजू मोटी हो तो उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
फ्लैट तलवे वाली
ऐसा माना जाता है कि फ्लैट तलवे वाली महिलाएं अपने मायके के साथ ससुराल वालों के लिए भी लकी होती हैं. ये परिवार वालों को एकजुट लेकर चलती हैं और घर में इनकी वजह से कभी क्लेश नहीं होता है.
नाक पर तिल वाली
जिन लड़कियों के नाक पर या आसपास तिल होता है तो वे सुखों को प्राप्त करने वाली होती हैं. ये तिल का निशान धन-संपत्ति जीवन की निशानी मानी जाती है.
उठा हुआ अंगूठा वाली
अगर लड़कियों का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लाल होता है तो वे परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं. ऐसा माना जाता है कि ऐसी महिलाएं हमेशा अपने पति और परिवार के प्रति समर्पित होती हैं.
गोलाकार एड़ियों वाली
पैरों की गोल और कोमल एड़ियों वाली औरतें अपने साथ सुख और समृद्धि लेकर आती हैं. इनका परिवार हमेशा खुश रहता है और इनके यहां धन की कमी नहीं होती है.
तलवों पर चक्र या शंख वाली
कुछ लड़कियों के पैरों के तलवे के नीचे कमल, चक्र और शंख का चिन्ह होता है. ऐसा बहुत कम लड़कियों के होता है लेकिन इन्हें बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है.

Back to top button