ये है दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग, कीमत और खासियत दोनों के बारे में जानकर बंद हो जाएगी बोलती..

दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स में शुमार हर्मीस बिर्किन का एक हैंडबैग “क्रिस्टी” की नीलामी में 2,06,111 अमेरिकी डॉलर में बिका। भारतीय रुपए में इसकी कीमत 1 करोड़ 44 लाख रुपए से ज्यादा है।

“द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35” की अनुमानित कीमत 88,793 से 1,14,162 डॉलर रखी गई थी। इस नीलामी के साथ ही यह हैंडबैग दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हैंडबैग बन गया है। सबसे महंगे हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम पर है। 2018 में “द मैट हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35” नामक यह हैंडबैग 3,00,322 डॉलर में नीलाम हुआ था।

तो इसलिए कनाडा के बाजारों में मिलेंगे भांग मिक्स फूड प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स, लिया गया बड़ा फैसला…

इस नीलामी में 41 देशों से लोगों ने बोली लगाई। इन हैंडबैग्स का नाम अभिनेता और गायक जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो हॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी मशहूर है। फैशन डिजायनर विक्टोरिया बैकहम के पास बर्किन के 100 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का कलेक्शन है जिसकी कीमत 1.5 मिलियन पाउंड से भी ज्यादा है।

Back to top button