ये है उत्‍तर प्रदेश का हाल, 45 लोगों से भरी बस में युवती से हो गया रेप

मथुरा। उत्‍तर प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हैं। दरअसल बीते कई महीनों से यूपी का हाल कुछ ऐसा ही है। बाहुबलियों और माफियाओं पर यूपी सरकार की सख्‍ती के बावजूद भी यूपी के बदमाशों में डर नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही। ऐसा ही एक मामला मथुरा से सामने आया है।

दरअसल उत्‍तर प्रदेश के मथुरा जिले की सीमा में यमुना एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर कोच बस में शनिवार सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जागरूकता से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और बस को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, लखनऊ से शुक्रवार मध्य रात 45 सवारियों को लेकर एआर 01 एल 1052 बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी की एक महिला भी बस में सवार हुई। महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थी। हर सीट परदे से ढकी थी।
Also read : उत्तर प्रदेश में फिर किए गए आईपीएस तबादले, पीवी रामाशास्त्री को मिला प्रमोशन
सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मथुरा सीमा में मांट टोल के करीब पहुंची थी। इसी दौरान बस में सवार युवक रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार (मोतीपुर) बहराइच महिला की सीट पर जा लेटा। सभी सवारी सो रही थीं तभी रवि ने महिला का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया।
महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बस का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी।
वहीं इस मामले में एसपी देहात श्रीशचंद्र का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया। आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतारकर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि बस को जब्त कर लिया गया है। महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभ में युवक बस में हेल्पर बताया जा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई कि आरोपित भी बस में यात्रा कर रहा था।
The post ये है उत्‍तर प्रदेश का हाल, 45 लोगों से भरी बस में युवती से हो गया रेप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button