ये हैं लड़कों के प्‍यार वाले इशारे, जिसे चाहते हैं उसे देखते ही करने लगते हैं ये हरकतें

प्यार में होने का एहसास सबसे जुदा होता है, इंसान खुद को एक अलग ही दुनिया में होने जैसा महसूस करता है। मगर कहीं आपका प्यार एकतरफा तो नहीं? आप जिसको प्यार करते हैं क्या उसे भी आपसे उतना ही प्यार है नहीं? इस तरह के तमाम सवाल हैं जो शुरुआत में उलझनें पैदा करते हैं।

खास तौर से लड़कियों के लिए ये मुश्किल भरा वक्त होता है, क्योंकि वो इजहार-ए-मोहब्बत करने में लंबा वक्त लगा देती हैं। मगर उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, वो जिन्हें प्यार करती हैं उसकी शारीरिक भाषा व संकेतों को देख-समझ कर पता लगा सकती हैं कि प्यार की आग दोनों तरफ बराबर लगी है या नहीं। तो ये हैं वो संकेत जिन्हें समझ गईं तो आपको इस सवाल के जवाब के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि वो आपको प्यार करता है या नहीं- – अगर कोई लड़का आपको पसंद करता है या आपको इंप्रेस करने में रुचि रखता है तो आपको अपने आस-पास देखते ही उसका व्यवहार तुरंत बदल जाएगा। अगर वो हंस रहा है तो अचानक से शांत हो जाएगा और अगर चुपचाप बैठा है तो जोर से बोलने लगेगा, ताकि आपके और आपके दोस्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सके। 

– अगर वो आपको पसंद करता है तो आपसे आंखें मिलाने का कोई भी मौका नही छोड़गा, चाहे किसी के साथ भी हो और वो भी चुपके से उम्मीद करेगा कि आप भी उससे नजरें मिलाएं, ताकि आपको अपनी आंखों में बंद कर ले।

उसकी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि वो आपके सामने रहे, चाहे आप कहीं भी हों। वो हमेशा ऐसा मौका देखेगा कि सीधा आपके सामने बैठ जाए और बिना गर्दन घुमाएं आपको देखता रहे। या आप से दूर एक कोने में बैठ कर आपको देखता रहे, इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो कहां बैठा है। आप देखेंगी कि उसकी नजरें आप पर ही टिकी रहती हैं।

गेंदबाजी के डॉन ब्रैडमैन हैं रविचंद्रन अश्विन: स्टीव वा

– जब आप उसके आस-पास होती हैं तो आपका ध्यान अपनी ओर करने के लिए वो अलग सी हरकतें करेगा और आपका रिस्पॉन्स देखना चाहेगा। इसके लिए चाहे वो कोई खेल खेले, दोस्तों की टांग खींचें या कैफेटेरिया के बाहर लटक जाए।

– जब कोई लड़का आपको पसंद करता है तो वो आपके करीब आने की कोशिश करेगा चाहे आपसे कुछ भी बात नहीं करता हो। जैसे वो एक लिफ्ट में आप के बगल में खड़ा है, जबकि आस-पास बहुत सारी जगह है।

– अगर आप यह बात जानना चाहती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं तो एक काम करें, जब वो आपके आस-पास हो तो आप किसी और लड़के के साथ छेड़खानी करें। अगर वो वास्तव में आपको पसंद करता है तो आप को दूसरे के साथ प्यार से बात करता देख नाराज हो जाएगा और उसी समय वहां से दूर चला जाएगा।

उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 2518 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा |

– जिस तरह से वो आप के साथ बोलता है, वो दूसरों के साथ बोलने से बिल्कुल अलग होगा। जब कोई लड़का आपको पसंद करता है तो वो अधिक साहसपूर्वक आप के साथ बोलता है या आप क्या कहना चाहती हैं उसमें भी रुचि रखता है।

– जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसके आसपास से या उसके दोस्तों से उसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करता है।

Back to top button