ब्लू मून – नवंबर 2015 में एक अंगूठी पर लगे 12.03 कैरेट ‘ब्लू मून’ हीरे की नीलामी हुई थी। हांगकांग के व्यवसायी जोसफ लू ने इसके लिए 4.84 करोड़ डॉलर यानी 315 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने अपनी 7 साल की बेटी के लिए इस हीरे को खरीदा और अपनी बेटी के नाम पर इसका नाम रखा ‘ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन’।
सनराईज रूबी – गाढ़े लाल रंग के इस 25.59 कैरट के ”सनराईज रूबी’ जवाहरात को एक व्यक्ति ने 3 करोड़ डॉलर यानी 195 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में इतने ऊंचे दाम पर बिका ये जवाहरात हीरे के बाद बिका सबसे कीमती पत्थर था।
नारंगी हीरा – नवंबर 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने ‘दुनिया के सबसे बड़े नारंगी हीरे’ की नालामी की थी। उस वक्त ये हीरा प्रति कैरट सबसे अधिक दाम पर बिका था। ये हीरा 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरट के दाम पर बिका था।
ग्राफ पिंक – 27.78 कैरट के ‘चमकदार गुलाबी रंग’ के इस हीरे को अब तक पाए गए कुछ सबसे बड़े हीरों में गिना जाता है। इसकी नीलामी 4.62 करोड़ डॉलर यानी 300 करोड़ रुपये में हुई थी। नवंवर 2010 को नीलामें के लिए आए इस हीरे को उस समय सबसे महंगे दाम पर बिका हीरा माना गया। इसे जाने माने ब्रितानी डीलर लॉरेंस ग्राफ ने खरीदा था।