ये हैं दुनिया की सबसे अनोखी शादी, जिसके बारे में जानकर हो जाओगे हैरान…

इस दुनिया में लोग अपनी शादी को अनूठी बनाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए कई तरीके आजमाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे इंसान क देखा हैं जिसने खुद से ही शादी रचाई हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका के अटलांटा में जहां महिला ने खुद से ही शादी की। जी हां, अटलांटा की रहने वाली Meg ने अपनी ही वेडिंग सेरेमनी भी अरेंज की। महिला ने अपनी इस सेरेमनी में 1000 यूरो (1.02 लाख रुपये) खर्च किये हैं।

खबरों के मुताबिक पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ हैलोवीन 2020 में शादी करने वाली थी, लेकिन उसके बाद उसने अपना इरादा बदल लिया और खुद से शादी कर ली। मेग 35 साल की हैं और उन्होंने खुद से ही शादी कर ली है। अपनी शादी में मेग ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी बुलाया।

केवल इतना ही नहीं, मेग ने अपनी इस शादी में रिंग भी पहनी और केक भी काटा। इस दौरान उन्होंने अपने सामने एक शीशा रखा, इसमें खुद को देखा और खुद को रिंग पहनाई। उसके बाद मेग ने अपने आपको किस किया। इस बारे में मेग का कहना है, ‘खुद से शादी करना लोगों से बहुत आगे बढ़ जाना है और उन्हें ये बताना है कि चीजों को एक अलग एंगल से देखने की जरूरत है। मैं सिर्फ अपनी खुशी के बारे में सोच रही हूं।’ वैसे मेग के बारे में जिसे भी पता चल रहा है वह हैरान हुआ जा रहा है।

Back to top button