ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा चर्च, इसके बारे जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग

दुनियाभर में इंसान के द्वारा बनाये गए सात अजूबो के बारे में तो हम सभी लोग जानते ही है। कला के मामले इंसान ने कई ऐसे हैरतअंगेज चीजे बनाई है जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां इंसानी हड्डियों और कंकालों से चर्च को सजाया गया है। चर्च को पहली नज़र में देखते ही लगता है कि जैसे यह हड्डियों के ढांचे बनाया गया हो।

चर्च की इस खूबसूरती का एक अलग ही नज़ारा है जो अपनी एक अलग ही कहानी बयां करता है। इस संसार में कुछ ऐसे भी चर्च है जहा पर हजारों लोगोंं की हड्डियों और कंकालों को सहज कर रखा गया है। यह जगह ऑस्युअरी कहलाती है। सबसे पहले यहां शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है। बाद में कुछ सालों बाद उसकी हड्डियां निकालकर यहां चर्च में ऑस्युअरी में रखी जाती हैं। सेडलेक ऑस्युअरी चेक गणराज्य में स्थित है। इसमें करीब 40 हजार लोगों की हड्डियों को कलात्मक रूप से सजा रखा है। आज हम आप को इसके बारे में बताते है-

जानकारों से मिली जानकर से हमे यह पता चलता है की 13वीं शताब्दी से, जब यहां के एक संत हेनरी को पवित्र भूमि,भेजा गया था। 1278 में जब हेनरी वहा से वापस आया तो अपने साथ उस जगह की मिट्टी का एक भरा हुआ जार लाया, जहां की प्रभु यीशु को सूली पे चढ़ाया गया था। उसने वो मिट्टी यहां ला कर एक कब्रिस्तान के उपार डाल दी। उसके बाद वो जगह लोगों को दफनाने की पसंदीदा जगह बन गयी। 14वीं और 15वीं शताब्दी में यहां प्लेग और युद्धों के कारण बहुत अधिक मौतें हुई। और उनमें से अधिकतर को यही पर दफन कर दिया गया। जिससे यह पर कुछ ही समय में बहुत अधिक लोगों को दफना दिया गया जिसे की कब्रिस्तान में जगह ही नहीं बची। तब यहां पर एक ऑस्युअरी बनाने का ख्याल आया।

 तब यह कार्य वहां के संतों को सौंप दिया जो की कब्र में से हड्डियों को निकाल कर ऑस्युअरी में रख देते। पर 1870 में करीब 40000 लोगों की इन हड्डियों को कलात्मक रूप से सजाया गया। शीघ्र ही यह चर्च अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हो गया। इसे लोग चर्च ऑफ बोन्स के नाम से जानने लगे। आज दुनियाभर के लाखो पर्यटक यहाँ इसकी खूबसूरती को देखने के लिए आते है आज यह स्थान अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसीद है।

Back to top button