ये ऐप ने किया बड़ा काम, दुनिया में 400 भूकंप का लगाया पता…

समय रहते भूकंप की चेतावनी देने के लिए विकसित किया गया स्मार्टफोन ऐप बड़े काम का साबित हुआ है। साल के शुरू में लांच इस ऐप ने अब तक करीब 400 भूकंपों का पता लगाया है।माईशेक ऐप को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। यह ऐप सतह के नीचे भूकंप की गतिविधि की पहचान कर आंकड़े सिस्मोलाजिकल लैब भेजता है। इसका मकसद उन इलाकों के यूजरों को धरती के कांपने से पहले चेतावनी भेजने का है।शोधकर्ताओं के अनुसार, इससे लोगों को खुद को सुरक्षित करने का पर्याप्त समय मिल सकता है। इस ऐप को अब तक करीब 2.2 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। अब माईशेक ऐप का उन्नत वर्जन भी आ गया है। इसके जरिये और जल्दी अलर्ट मिल सकता है।इस प्रोजेक्ट के प्रमुख रिचर्ड एलेन ने कहा कि इस ऐप को लांच किए दस माह हो गए हैं। इससे यह साफ जाहिर हुआ है कि खतरे को भांपने में स्मार्टफोन काफी अहम है। इससे पर्याप्त आंकड़े मिलने के साथ ही जल्दी चेतावनी मिल सकती है।

यह ऐप 2.5 तीव्रता के मामूली भूकंप की भी पहचान कर सकता है। इसने इस साल 16 अप्रैल को इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता वाले सबसे भीषण भूकंप का पता लगाया था।

 

Back to top button