यूपी विधानसभा पर समाजवादियों का जोरदार प्रदर्शन

जुबिली न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा का सत्र शुरु हो रहा है तो वहीं कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता विधानसभा पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह प्रदर्शन सपा के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विधायक और विधान परिषद सदस्य हैं। ये सभी लोग हाथों में तख्तियां लिए योगी सरकार के विरोध में नारे लगाते दिखे।
ये भी पढ़े :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता नजरबंद
ये भी पढ़े : सोनिया की नजर में कैसे राजनेता थे राजीव गांधी
ये भी पढ़े : अब किसका निजीकरण करने की तैयारी में है मोदी सरकार

इन तख्तियों योगी सरकार के विरोध में स्लोगन और नारे लिखे हैं। प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह घर पर बैठे हैं।
नेताओं ने योगी सरकार को रोजगार विनाशक सरकार बताया। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यूपी में सरकार नहीं, गुंडों का राज है। कोरोना से उत्तर प्रदेश बेहाल है। भाजपा का विकास मॉडल झूठा है।

पटेल ने कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ लूटा है। भ्रष्टाचार-अत्याचार अपने चरम पर है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश के युवाओं को कब रोजगार मिलेगा?
अखिलेश ने क्या कहा?
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा का ये सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सरकार को कोरोना, बेकारी-बेरोजगारी, जातीय उत्पीडऩ व बदहाल कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष के साथ अपने लोगों के सवालों का भी जवाब देना होगा।
ये भी पढ़े : कांग्रेस के नेतृत्व संभालने को लेकर प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
ये भी पढ़े : यूपी के इस शहर में खुला स्कूल
ये भी पढ़े :PM Cares Fund : सरकारी कंपनियों से आया दान का बड़ा हिस्सा
ये भी पढ़े :  EDITORs TALK : अपराधी मस्त, पुलिस बेकाबू

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की एनकाउंटर पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ठोको-नीति सुलह के स्थान पर ‘आंतरिक कलह’  का कारण बन गयी है।
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहा है। पुलिस के कामकाज के तरीके पर पहले से सवाल उठता रहा है लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से यूपी में क्राइम की घटनाएं हो रही हैं उससे योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठ रहा है।

Back to top button