यूपी राज्यसभा उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, जफर इस्लाम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

आगामी राज्यसभा उप-चुनाव 2020 के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम यूपी से भाजपा के राज्य सभा उम्मीदवार होंगे। यह सीट अमर सिंह के निधन के कारण खाली हुई है। इसी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। जफर इस्लाम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें इसी का इनाम दिया है। 

जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया के लिए जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने को लेकर सभी प्रक्रियाओं को सुगम बनाया था। राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम किया करते थे। वह पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे।

Back to top button