यूपी में सपा ने शुरू किया प्रदेशव्‍यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी ( सपा ) के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी की बीजेपी सरकार के खिलाफ गोमतीनगर स्थित सदर तहसील के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों पर किया जा रहा है।
सपा नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तहसील पर पहुंचे हुए हैं। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर भी है।
वहीं दूसरी तरफ कृषि बिल के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन के किसान भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
The post यूपी में सपा ने शुरू किया प्रदेशव्‍यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button