यूपी में रोजी-रोटी कमाने निकले रामू और सीताराम बने ‘मौत का निवाला’

उन्हें क्या पता था कि रोजी रोटी कमाने के लिए जान जोखिम में डालना परिवार के लिए कितनी बड़ी सजा बन सकता है। गुरुवार को रामू और सीताराम अकाल ‘मौत का निवाला’ गए।

यूपी में रोजी-रोटी कमाने निकले की मौत

चित्रकूट भरतपुर चौकी के रौली कल्याणपुर गांव का पहाड़ में आज सुबह मजदूर काम कर रहे थे। पत्थर निकालने का। खदान में बुधवार को डायनामाइड लगाकर ब्लास्ट किया गया।

आज गुरुवार को पत्थर निकालने के दौरान अचानक खदान धस गई। इस दुर्घटना में 5 मजदूर दब गए। इसमें रौली निवासी रामू रैदास (26) और डढिया निवासी सीताराम (45) की दबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  हद है! पीएम मोदी के कहने पर इतना भी नहीं कर पाए भाजपा …

तीन मजदूर दिनेश, दीपक और कलकेसी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button