यूपी में प्रियंका गांधी का आज से चार दिवसीय शुरू, गांवों और घाटों पर स्वागत की तैयारी

प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी।यूपी में प्रियंका गांधी का आज से चार दिवसीय शुरू, गांवों और घाटों पर स्वागत की तैयारी
18 मार्च : सुबह सबसे पहले करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज में संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू होगा। पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, कौधरिया आदि इलाकों में जा कर लोगों से मिलेंगी। जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी। इसी दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मंदिर भी जाएंगी।

19 मार्च : अगले दिन की शुरुआत होगी मजार पर मत्था टेकने से होगी। विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी। पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। मिर्जापुर शहर में शाम को प्रियंका गांधी का रोड शो होगा।

20 मार्च : सुबह-सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। वहां प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर भी जाएंगी।

दोपहर बाद स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्त्रस्म रखा गया है।

Back to top button