यूपी में नई शिक्षा नीति की कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्‍यीय टास्‍क फोर्स गठित

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु 17 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने टास्‍क फोर्स के गठन की मंजूरी दी है।

जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। वहीं माध्‍यमिक बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी सह-अध्यक्ष नियुक्‍त किए गए हैं। इसके साथ ही डॉ. जी. सी त्रिपाठी अध्यक्ष उ.प्र. राज्य उच्च शिक्षा परिषद, रेणुका कुमार ACS बेसिक शिक्षा विभाग, एस. राधा चौहान ACS प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा, मोनिका एस. गर्ग  ACS उच्च शिक्षा विभाग,  आराधना शुक्ला ACS माध्यमिक शिक्षा विभाग, अनिल स्वरूप पूर्व सचिव भारत सरकार,  अशोक गांगुली पूर्व अध्यक्ष CBSE भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

वहीं डॉ. विनय पाठक कुलपति AKTU लखनऊ, वाचस्पति मिश्र अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, वी. पी. खंडेलवाल पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय तथा डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। विजय किरण आनंद महानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।

Back to top button