यूपी: बांदा घाट पर यमुना नदी का पुल तोड़कर नदी में गिरा ट्रक

कानपुर। यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां टाडा हाईवे पर बेंदा घाट में यमुना नदी का पुल तोड़कर एक ट्रक नदी में जा गिरा। इसहादसे में चालक व क्लीनर की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही गोताखोरों ने लगातार 6 घंटे प्रयास के बाद दोनों के शव निकाल लिए है।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : सीट बदलने पर गिरिराज का फूटा गुस्सा 
जानकारी के अनुसार मृतक चालक रमेश पुत्र पन्नीलाल कानपुर नगर के घुरवाखेरा निवासी है जिसकी शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस से हुई, जबकि किशोरावस्था के क्लीनर की अभी भी शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Back to top button