यूपी के इन शहरों ने बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक घंटे में रोप दिए 360 पौधे

सीतापुर। सबसे अधिक प्रजातियों के पौधे एक साथ रोपित करने का रिकाॅर्ड दर्ज कराने के लिए मंगलवार की सुबह सीतापुर जिले में भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीतापुर में कार्यक्रम की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसके साथ ही सूबे के साथ और जनपदों में लक्ष्य बनाने के लिए तय समय पर पौधरोपण किया गया।

बता दें कि अब तक सर्वाधिक करीब 140 प्रजातियों के पौधों को एक साथ रोपित करने का रिकाॅर्ड कायम था। इस रिकाॅर्ड को भेदकर नया रिकाॅर्ड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत मंगलवार को सुबह दस से 11 बजे के मध्य सीतापुर के अलावा बाराबंकी, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, बांदा व मेरठ समेत आठ जनपदों में 240 प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इन सभी जनपदों में 30-30 प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी प्रजातियों के 12-12 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सीतापुर के आचार्य नरेंद्रदेव पार्क में अधिकारियों व कैमरों की निगरानी में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व में प्रशिक्षण भी कराया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इसकी सूचना एवं वीडियोग्राफी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

Back to top button