यह हो रेखा तो नहीं रहता सफलता का ठिकाना

यदि बुध पर्वत से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत पर जाए तो ऐसा व्यक्ति की सफलता और उन्नति का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन यहां से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत पर जा रही हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत शातिर दिमाग और अपराधी प्रवृति का होता है। हथेली का एक पर्वत बुध पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पर्वत हथेली की छोटी उंगली से लेकर हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच का स्थान है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह क्षेत्र यदि समान रूप में उन्नत हो तो व्यक्ति विज्ञान क्षेत्र से लगाव रखते हैं। यानि जिसकी हथेली में यह भाग ठीक स्थिति में रहता है वह व्यक्ति कंप्यूटर, तकनीक इत्यादि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर तरक्की हासिल करते हैं।यह हो रेखा तो नहीं रहता सफलता का ठिकाना

इसके अलावे ऐसे लोगों को धन और सम्मान के क्षेत्र में आम लोगों से अधिक सफलता मिलती है। सबसे अधिक सफलता और उन्नति तब मिलती है जब इस क्षेत्र से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करते हैं। ये लोग वैज्ञानिक बनते हैं और आविष्कारों में बहुत अधिक प्रसिद्धि पाते हैं।

Back to top button