यहां पर रोज़ महिलाओं को Nude कर के पुरुष लेते हैं उनकी तलाशी

मॉस्को रूस में पन्ना (ऐमरल्ड) खान में काम करने वाली महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है जिसे जानकर आपके रोंगते खड़े हो जाएंगे। यहां पर काम करने वाली महिलाओं को रोज़ शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है। दरअसल, यहां खान में काम करने वाली महिलाओं की रोजाना तलाशी ली जाती है। सबसे बड़ी बात है कि ये तलाशी कोई महिला नहीं बल्कि पुरुष लेते हैं। यहां पुरुष महिलाओं की तलाशी लेने के दौरान उनके कपड़े तक उतरवा लेते हैं।
पन्ना (ऐमरल्ड) खान

पन्ना (ऐमरल्ड) खान महिलाओं को ठंडे फर्श पर खड़ा कर दिया जाता है

तलाशी के दौरान महिलाओं को कपड़े उतरवा कर उन्हें ठंडे फर्श पर खड़ा कर दिया जाता है। महिलाओं का आरोप है कि तलाशी करते हुए उनसे अंतरंग सवाल किए जाते हैं। इतना ही नहीं महिला कर्मियों को यह भी धमकी दी जाती है कि अगर उन्होंने इस बारे में शिकायत की तो उन्हें गायनेकॉलिजिकल ऐग्जामिनेशन चेयर तक पर बैठना होगा।

खान में काम करने वाली महिलाओंं के एक समूह ने इस बारे में स्थानीय मीडिया को बताया। उन्होंने कहा ‘काम के बीच में भी किसी भी महिला को चेक अप रूम में बुला लिया जाता है और उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती है। यह एक ठंडा कमरा है, जिसका फर्श कंक्रीट का है और खिड़कियां चटकी हुई हैं। महिलाओं के शरीर से एक-एक कपड़ा उतरवा लिया जाता है। तलाशी महिलाएं लें तो ठीक लेकिन पुरुष सहकर्मी यह काम करते हैं।’

खान में काम करने वाले पुरुष स्टाफ के साथ भी इसी तरह से तलाशी ली जाती है लेकिन उनके साथ भद्दा व्यवहार नहीं किया जाता है। महिला ने बताया कि वर्कर्स की यूनिफॉर्म में कोई जेब भी नहीं है साथ ही पूरे प्लांट में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। कोई भी वर्कर 10 मिनट से ज्यादा टॉयलेट तक नहीं जा सकता। अगर कोई इससे ज्यादा समय रहता है तो उसे कई सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। यह चेकअप साल 2006 से हो रहा है।

Back to top button