यहाँ चेक करेंगे जेईई मेन 2023 के परिणाम… 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय में जेईई मेन 2023 के परिणाम घोषित करने वाली है। एनटीए जेईई के नतीजे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। बता दें, फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है। हालांकि एनटीए की ओर से रिजल्ट के समय को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं हुई है, बस उम्मीद जताई जा रही है परिणामि आज जारी हो सकते हैं।

बता दें, एजेंसी ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी एडिट करने का मौका दिया था। जिसके लिए विंडो 5 फरवरी 2023 तक खोली गई थी।

जेईई मेन 2023 पेपर 1 के पहले सत्र के लिए 8.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 2.6 लाख से ज्यादा लड़कियां और 6 लाख से ज्यादा लड़के शामिल हैं। उनमें से 8.22 लाख या 95.79% ने इंजीनियरिंग का पेपर लिखा है। एनटीए द्वारा जेईई मेन का आयोजन शुरू करने के बाद से पेपर 1 के लिए यह अब तक की सबसे अधिक उपस्थिति है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in

JEE MAIN RESULT 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , jeemain.nta.nic.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2-  होम पेज पर ‘JEE Main 2023 result (Session 1)’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4- अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 5-  JEE मेन का रिजल्ट 2023 आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 7- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Back to top button