यमुना एक्सप्रेस पर चलती बस में युवती से दुष्कर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले में लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर काेच बस में शनिवार सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जागरूकता से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और बस को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार मध्य रात को एआर 01 एल 1052 बस लखनऊ से 45 सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी की एक महिला भी सवार हुई। महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थीं। हर सीट परदे से ढकी थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मथुरा सीमा में मांट टोल से करीब पहुंची थी। इसी दौरान बस में सवार युवक रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार (मोतीपुर) बहराइच महिला की सीट पर जा लेटा। सभी सवारियां सो रही थीं। रवि ने महिला का मुंह दबा कर दुष्कर्म किया।
महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और बस का पीछा शुरू कर दिया। बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया। आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतार कर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। बस को भी जब्त कर लिया गया है। चालक व परिचालक भी हिरासत में हैं। महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
The post यमुना एक्सप्रेस पर चलती बस में युवती से दुष्कर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button