यदि घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो इन बेस्ट जगहो पर जरुर जाये

इस मानसून में यदि आप कही घूमने जाने का प्लान बन रहे है तो आपको बहुत बधाई हो लेकिन क्या आपने घूमने की सही जगह का चुनाव किया है. यदि आप इस उलझन में है तो आइये हम आपको बताते है  की आपके लिए कौन सी जगह घूमने के लिए बेस्ट है।यदि घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो इन बेस्ट जगहो पर जरुर जाये

1.गोवा – गोवा में बारिश के मौसम में घूमने की बात ही अलग है। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं में यहां के बीच पर घूमना काफी अच्छा लगता है अगर आपको धीमी-धीमी बारिश मिल जाए, तो इस मौसम का मजा दोगुना हो जाता है।
 
2. दार्जिलिंग – दार्जिलिंग भारत के मशहूर टूरिज्म स्थानों में से एक है। चाय के बागान बारिश में और भी सुंदर लगते हैं। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

3. लेह-लद्दाख – लेह-लद्दाख मानसून में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस खुशनुमा मौसम में यहां पर आपको प्रकृति के असली रंग देखने को मिलते हैं। 

 
4. उदयपुर – उदयपुर राजस्थान की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। इसके चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है।
 
5. लोनावाला – लोनावाला देशों के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इसे महाराष्ट्र का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आप बारिश के दिनों में प्रकृति को काफी करीब से महसूस कर सकते हैं।
 
6. पुडुचेरी – बारिश के मौसम में पुडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर देखने के लिए कई स्मारक, खूबसूरत मंदिर और बीच भी है।
 
7. शिलांग- शिलांग के सुहाने मौसम के कारण इसे ईस्ट इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

Back to top button