यदि ऐसा हो किसी महिला का हाथ तो वो बन सकती है नर्स

जिस स्त्री का हाथ गोल, पतला, चपटा होता है और हाथ मजबूत होता है। साथ ही बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं स्पष्ट दिखाई देती हैं। चंद्र-शुक्र पर्वत भी श्रेष्ठ होते हैं। तो ऐसी स्त्री नर्स बनती है।यदि ऐसा हो किसी महिला का हाथ तो वो बन सकती है नर्स

जिस व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत पर छोटी-छोटी खड़ी रेखाएं पाई जाती हैं। मंगल पर्वत श्रेष्ठ होता है और उस पर दो खड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं तो ऐसा व्यक्ति रसायन शास्त्र का ज्ञाता बनता है।

जिस व्यक्ति के हाथ के मंगल और बुध पर्वत उच्च होते हैं। उंगलियां लंबी, आगे से गोल, पतली या चपटी होती हैं और इसके साथ ही सभी उंगलियों का दूसरा भाग भरा हुआ होता है, बुध पर्वत पर तीन-चार खड़ी रेखाएं होंती हैं, हथेली मजबूत होती हैं, सूर्य रेखा तथा मस्तिष्क रेखा भी गहरी होती है तो ऐसे व्यक्ति वैद्य या डॉक्टर बनते हैं।

जिस व्यक्ति के हाथ में चंद्र पर्वत वाली रेखा उच्च और मोटी होती है तथा सूर्य रेखा स्पष्ट, शुभ होती है तो व्यक्‍ति नाड़ी विशेषज्ञ बनता है।

जिस व्यक्ति के हाथ का मध्य भाग भरा हुआ होता है, उंगलियों का आगे वाला भाग मोटा होता है तथा सूर्य रेखा भी श्रेष्ठ होती है तो ऐसा व्यक्ति पशु चिकित्सक बनता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button