मोदी के गढ़ बनारस में आज प्रियंका का धमाल

दिल्ली ब्यूरो: पूर्वी यूपी की चार दिनों की राजनीतिक यात्रा के बाद आज प्रियंका गांधी बनारस पहुँच रही है। बनारस मोदी का गढ़ माना जा रहा है। प्रियंका की बनारस यात्रा को लेकर बीजेपी की भृकुटि तनी है तो कांग्रेस में जयजयकार जारी है। राजनीतिक समीक्षक करने से बदलती राजनीति को निहार रहे हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का चार दिवसीय यूपी दौरा आज समाप्त हो रहा है। अपने दौरे केे आखिरी दिन प्रियंका मोदी के गढ़ वाराणसी में होंगी। लोकसभा चुनाव से पहले सभी दल मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस भी इस बार पूरी कोशिश कर रही है कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर एक बार फिर से केंद्र की सत्ता पर पहुंचा जा सके। इसके लिए इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भी अहम जिम्मेदारी दी है। जिसके तरह प्रियंका गांधी इनदिनों यूपी के दौरा पर पर हैं। बुधवार को प्रियंका गांधी का चार दिवसीय दौरा समाप्त हो रहा है। इस दिन प्रियंका गांधी पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में होंगी।
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी पहली बार जा रही हैं। वहां वह कई कार्यक्रमों के जरिए पार्टी को एक बार फिर से मजबूत करने की कोशिश करेंगी। स्थानीय आयोजकों के अनुसार प्रियंका गांधी मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस से बुधवार सुबह 10 बजे वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।इसके बाद उनका गंगा पार रामनगर जाने का कार्यक्रम है।
इस दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से घर भी जा सकती हैं और वहां उनके परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। फिर वह नाव के जरिए वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट के लिए रवाना होंगी। अस्सी घाट पर वह मल्लाह सम्मेलन में भाग लेंगी। मल्लाह सम्मेलन के बाद वह दशाश्‍वमेध घाट भी जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, दशाश्वमेध घाट के बाद प्रियंका बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगी। उसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब वह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 3 जवानों के घर भी जा सकती हैं। शहीदों के परिजनों से मुलाकात के बाद शाम साढ़े 6 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपनी इस यात्रा के दौरान करीब 140 किलोमीटर की यात्रा नाव के जरिए तय की है।

Back to top button