मूली खाने के अनेक फायदे, छिपे हैं कई बीमारियों के इलाज…

सर्दियां आते ही मार्केट में मूली की डिमांड बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग इसे सलाद के तौर पर खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मूली के खाने से बुखार में भी आराम मिलता है। कहने के लिए भले ही यह ठंडी होती है, लेकिन बुखार के पेशेंट्स के लिए मूली फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं मूली कई बीमारियों में भी राहत देने का काम करती है। मूली में छिपा है बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज, करें इस तरह सेवन, पीलिया से मिलेगी राहत

1. पीलिया के पेशेंट्स के लिए मूली लाभदायक होती है। जिन लोगों को पीलिया हो चुका है या जो इससे रिकवर कर रहे होते हैं, उन्हें मूली को नमक के साथ जरूर खाना चाहिए। इससे पीलिया से काफी हद तक राहत मिलती है।

2. रेस्पिरेटरी डिस्ऑडर्स यानी जिन लोगों के लंग्स में प्रॉब्लम होती है। उन्हें मूली का सेवन करना चाहिए। इससे फेफड़ों की बीमारी में आराम मिलता है।

3. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि बुखार के टाइम उनके मुंह का टेस्ट बदल जाता है, जिससे कुछ भी खाने-पीने का स्वाद नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर पेशेंट्स मूली का रस लेते हैं, तो उन्हें काफी आराम मिलता है और वह जल्दी ठीक भी होते हैं।

4. कहा जाता है कि अगर किसी को कीड़ा काट ले, तो वहां पर मूली का रस लगाना चाहिए। इससे जल्दी आराम मिलता है और खुजली भी नहीं होती।

5. कई बार लोगों के मुंह से स्मेल आती है। ऐसे में उन्हें दूसरों के सामने झेंपना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मूली एक अच्छी माउथ फ्रेशनर भी है। यह मुंह को फ्रेश और हेल्दी रखती है।

6. जिन लोगों को खट्टी डकारों की शिकायत होती है, वे मूली का सेवन नहीं करते हैं। पर आपको बता दें कि अगर ऐसे लोग मूली को उसके पत्तों और काले नमक के साथ खाएं, तो उन्हें खट्टी डकारों से आराम मिलेगा। साथ ही कब्ज के पेशेंट्स के लिए यह फायदेमंद है।

7. मूली एक ऐसी चीज है, जो कि हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद नेचुरल फाइबर बड़ी उम्र के लोगों के लिए तो खड़ा लाभदायक हैं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है।

Back to top button