बड़ी ख़बर: मुस्लिम समुदाय को मोदी सरकार की चेतावनी, खुद बंद कर दो तीन तलाक प्रथा वरना…

नई दिल्‍ली। तीन तलाक को लेकर बीते दिनों से देश में चले आ रहे माहौल के बाद आज मोदी सरकार की ओर से पूरे मुस्लिम समुदाय को चेतावनी जारी की गई है कि समुदाय तीन तलाक की प्रथा को खुद ही बंद कर दे तो सबके लिए बेहतर होगा।

 तीन तलाक

सरकार की ओर से आज कहा गया कि मुस्लिम समुदाय अगर तीन तलाक की प्रथा को बदलने में विफल रहता है तो सरकार इस पर बेहद गंभीर कदम उठा सकती है। साथ ही इसको प्रतिबंधित करने के लिए कानून बना सकती है।

इसको लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुद्दे को देखना समाज पर निर्भर करता है और अच्छा होगा अगर मुस्लिम समाज खुद ही इस प्रथा को बदल दे। अन्यथा ऐसी स्थिति उभरेगी कि सरकार को कानून लाना होगा।मुस्लिम समुदाय को मोदी सरकार की चेतावनी

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि यह किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि महिलाओं के लिए न्याय का सवाल है। सभी महिलाओं को समान अधिकार होना चाहिए। कानून के समक्ष समानता… यह मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में भी बाल विवाह, सती प्रथा और दहेज जैसी बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए कानून बनाए जा चुके हैं, तो हमें तीन तलाक पर कानून बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू समाज ने बाल विवाह पर चर्चा की और इसे प्रतिबंधित करने के लिए संसद में कानून पारित किया गया।

ये भी पढ़ें :-  पीएम मोदी ने खत्‍म किया पूरे विपक्ष का खेल, ये होंगे देश के अगले राष्‍ट्रपति!

उन्‍होंने कहा कि सती सहगमन जिसमें प्राचीन समय में पति की मौत के बाद पत्नी मौत को गले लगा लेती थी। इसे हिंदू समाज ने ही कानून बनाकर बंद किया। तीसरा दहेज का मामला है। दहेज उन्मूलन कानून पारित किया गया और हिंदू समाज ने इसे भी स्वीकार किया।

Back to top button