मुस्लिम युवकों ने जान हथेली पर रख बचाई गाय की जान

यूपी के सुल्तानपुर में मुस्लिम युवकों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। दरअसल, एक गाय गहरे कुएं में गिर गई थी। इन युवकों ने अपनी जान खतरे में डालकर गाय की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के खनोहा, पारा बाजार में एक शोर सा उठा कि गांव में पुराने अंधे कुएं में एक गाय गिर गई है। इसके बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ कुएं के पास जमा होने लगी। लोग गाय को किसी सूरत बाहर निकालने का उपाय सोचने लगे। कुछ मुस्लिम युवक आगे आए। गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करते हुए अंधे कुएं में गिरी गाय की जान बचाने के लिए कुएं में कूद गए।
जान हथेली पर रखकर बचाई गाय की जान मौके पर मौजूद सिपाहियों ने भी युवाओं के साथ हाथ मिलाया और फिर रस्से डालकर कुएं में उतरे मुस्लिम युवक ने रस्सी के सहारे घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गाय की जान बचाने में जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरने वाले जहीर अहमद की गांव में चर्चा हो रही है। वहीं, गाय को सकुशल बाहर निकालने में स्थानीय थाने की पुलिस कर्मी के साथ बीडीसी जुनैद अहमद, अय्याज खान, बेचू हाशमी, मोनू, वसीम,चुन्ने सहित कई ग्रामीणों ने भी मदद की।

Back to top button