मुलायम का करीबी ये पूर्व मंत्री सपा से 6 साल के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित

मुलायम के करीबियों में शुमार और उनके पुराने सिपहसालार एक पूर्व मंत्री को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पूर्व मंत्री को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप है।मुलायम का करीबी ये पूर्व मंत्री सपा से 6 साल के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित

पार्टी से निष्कासन का आदेश जारी होते ही पूर्व मंत्री ने लखनऊ में शिवपाल यादव से मुलाकात की। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि वो जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का दामन थाम लेंगे। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही जब इस पूर्व मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव को ‘अध्यक्ष जी’ कहकर आवाज दी थी तब अखिलेश ने कहा था ‘कंट्रोवर्सी मत किया करो। इतना कहकर अखिलेश यादव चले गए थे।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुराने सिपहसालार पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया को समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अनुशासनहीन आचरण का आरोप है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद बेरिया ने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।

बेरिया को पार्टी से हटाए जाने की सुगबुगाहट रविवार को ही शुरू हो गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के बेटे के वैवाहिक समारोह में आए थे। वहां मिलने बेरिया भी पहुंच गए। जब बेरिया ने पीछे से ‘अध्यक्ष जी’ कहकर उनको आवाज दी तो अखिलेश ने कहा था कि ‘कंट्रोवर्सी मत किया करो, कंट्रोवर्सी गलत बात है’। यह कहकर अखिलेश यादव चले गए थे।

इसके अलावा कानपुर देहात में खचांचीनाथ के कार्यक्रम में भी अखिलेश ने इशारा किया था कि ‘गद्दार कौन है, वह जानते हैं।’ इसके बाद सोमवार को बेरिया को पार्टी से निकाले जाने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष ने जारी कर दिया।

पूर्व मंत्री बेरिया के साथ रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप यादव को भी पार्टी से निकाला गया है। सूत्रों ने बताया कि बेरिया का पीएसपी में शामिल होना तय हो गया है। इसकी विधिवत घोषणा 9 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनआक्रोश रैली में हो सकती है।

Back to top button